Followers

Indian Railway reservation

बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर चलें

Showing posts with label समाचार. Show all posts
Showing posts with label समाचार. Show all posts

Saturday, April 30, 2011

ध्यान से देखिए यह तस्वीरें कुछ ख़ास हैं - Pictures made from words - bollywood.bhaskar.com

ध्यान से देखिए यह तस्वीरें कुछ ख़ास हैं - Pictures made from words - bollywood.bhaskar.com
दुनिया में कलाकारों की कमी नहीं है। ये लोग कला के नए-नए तरीके भी तलाशते रहते हैं। ऐसे ही हैं स्पेन के जुआन ओसबोर्ने। जुआन बोलने और लिखने में काम आने वाले शब्दों का इस्तेमाल तस्वीरें बनाने में करते हैं

Wednesday, November 10, 2010

शर्मिला की भूख हड़ताल को 10 साल पूरे हुए..

मणिपुर से विवादित आर्म्‍ड फोर्सेज स्पेशल पावर्स एक्ट (एएफएसपीए) 1958 हटाये जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रही शर्मिला चानू के उपवास के आज 10 साल पूरे हो गए हैं.
शर्मिला कानबा लूप (शर्मिला बचाओ कमेटी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि शर्मिला के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कई सामाजिक संगठन आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन का आयोजन कर रहे हैं. गौरतलब है कि इंफाल हवाई अड्डे के निकट असम राइफलस के जवानों द्वारा कथित तौर पर एक मुठभेड़ में 10 नागरिकों को मौत के घाट उतारे जाने के विरोध में शर्मिला ने भूख हड़ताल शुरू की थी. शर्मिला के समर्थन में रिक्शा चालकों ने भी रैलियां निकाली.
जेल में तब्दील कर दिये गये जेएन अस्पताल के एक कमरे में न्यायिक हिरासत में बंद शर्मिला को नाक के द्वारा भोजन दिया 
जा रहा है.
http://aajtak.intoday.in/story.php/content/view/42850/9/209/Sharmila-hunger-strike-completes-10-year-and-on.html

Thursday, November 4, 2010

मोदीगिलानी की एक न्यूड पेंटिंग बिकी रिकार्ड 7 करोड़ रूपए में...........

modigilani_painting

इटली के कलाकार अमेदियो मोदीगिलानी की बनाई एक न्यूड पेंटिंग को एक खरीददार ने करोडो की बोली लगाकर खरीदा है.

यह पेंटिंग 1917 ने बनाई गई थी और एक श्रृंखला का हिस्सा थी. इस पेंटिंग को एक अज्ञात कलाप्रेमी ने करीब 68.9 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 7 करोड रूपए में खरीदा है.

इस पेंटिंग की निलामी न्यूयार्क मे की गई थी.

एमेदियो मोदीगिलानी का जन्म 1884 में हुआ था. वे मूर्तियाँ बनाते थे. परंतु अपनी खराब सेहत की वजह से उन्होने पेंटिंगे बनानी शुरू की थी. उनका निधन 1920 में हुआ था

तरकश ब्यूरो के सौजन्य से 

Wednesday, November 3, 2010

चीन में फेसबुक और ट्विटर बैन होने के............

चीन में फेसबुक और ट्विटर बैन होने के कारण चीन के लोगों ने एक नया तरीका निकाल लिया है। चीन में इन सोशल नेटवर्किंग साइट्स के देशी वर्ज़न का कई लाख लोग उपयोग कर रहे हैं।

Kaixin001.com, जिसका अंग्रेज़ी में मतलब है ‘हैप्पी नेटवर्क’, फेसबुक की स्टाइल में बनाई गई एक सोशल नेटवर्किंग साइट है जिसके करीब 90 करोड़ यूज़र्स हैं।

यही नहीं इसके साथ साथ चीन में ट्विटर का भी चीनी प्रारूप मौजूद हैं। वीबो नाम की इस साइट से 40 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं।

चीन के करीब 420 करोड़ लोग सोशल मीडिया को दोस्तों और दिन भर की खबरों को जानने का एक अच्छा माध्यम मानते हैं। ऐसे में फेसबुक और ट्विटर की तर्ज़ पर बनी यह साइट्स वहां काफी पॉपुलर हो रही हैं।

फेसबुक और ट्विटर को अपनी पार्टी व्यवस्था के लिए एक खतरा मानते हुए चीन ने देश में दोनों साइट्स को बैन कर रखा है। चीन का मानना है कि देश का युवा जोकि नेट का अधिक उपयोग करता है इस तरह की साइट्स से प्रभावित होकर देश के लिए राजनीतिक चुनौती बन सकता है।

Kaixin001.com 2008 में शुरू हुई थी जिसके अब तक 90 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं और यह संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है। दोनों 
ही साइट्स पर न सिर्फ चीन की आम जनता बल्कि कई बड़ी हस्तियां, संस्थाएं और मीडिया के लोग भी मौजूद हैं
http://www.bhaskar.कॉम के सौजन्य से 

Friday, April 2, 2010

वैज्ञानिकों ने खोला मस्तिष्क का राज !





लंदन, 2 अप्रैल
ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क से जुड़ी एक महत्वपूर्ण गुत्थी सुलझा ली है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब वे यह पता लगा सकते हैं कि कोई व्यक्ति किसी अन्य की भावनाओं को कैसे समझ लेता है।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने कहा कि मस्तिष्क में एक 'मोरल कंपास' होता है, जिसके जरिए दूसरों लोगों की भावनाओं को समझा जाता है।
संस्थान के वैज्ञानिक लियॉन यंग ने कहा कि मस्तिष्क में मौजूद 'मोरल कंपास' के जरिए हम खुद पर नियंत्रण करते हैं और फिर दूसरों की भावनाओं को समझ लेते हैं।
'मोरल कंपास' मस्तिष्क की सतह के पास, दाएं कान के समीप रहता है।

फिर जन्मा एक धड़, दो सिर वाला बच्चा


यह एक ऎसा विचित्र संयोग है जो आपको सिर खुजलाने पर मजबूर कर देगा। पिछले सप्ताह इंडोनेशिया में एक दुर्लभ जुड़वां बच्चे का जन्म हुआ था जिसके सिर तो दो थे लेकिन धड़ एक ही था। गत मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। और उसी रात एक आश्चर्यजनक घटना हुई। हजारों मील दूर फिलीपींस में उसी रात फिर वैसे ही जुड़वां बच्चे ने जन्म लिया, दो सिर और एक धड़ वाले बच्चे ने। (तस्वीर: एपी)

कभी डायनासोर को निगल लेते थे साँप


 वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने पता लगाया है कि गुजरात के विभिन्न हिस्सों में पाए जाने वाले अजगर जैसे साँप करीब 6.7 करोड़ वर्ष पूर्व छोटे डायनासोरों को निगल जाते थे।


मिशिगन विश्वविद्यालय के जेफ विल्सन तथा भारतीय भूविज्ञान सर्वेक्षण के धनंजय मोहाबे के नेतृत्व में जीवाश्म वैज्ञानिकों के एक दल ने अहमदाबाद से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित ढोली डुंगरी गाँव में साँप तथा डायनासोर के जीवाश्मों का पता लगाया है।

जीवाश्म वैज्ञानिकों का मानना है कि ये सांप छिपकली जैसे पैरों वाले ‘सौरोपोड’ डायनासोरों को उनके अंडों से बाहर निकलने के तुरंत बाद निगल लेते थे।

वैज्ञानिकों ने ‘पीएलओएस बायलॉजी’ में प्रकाशित अपने अध्ययन में कहा कि नए जीवाश्म साँपों के डायनासोरों को शिकार करने के पहले प्रमाण देते हैं। यह डायनासोरों को गैरडायनासोर जंतुओं द्वारा शिकार बनाये जाने का दुर्लभ उदाहरण है।

लगभग पूर्ण रूप से विकसित एक साँप के अवशेष ‘सौरोपोड’ डायनासोर के घोंसले में पाये गये हैं। वयस्क ‘सौरोपोड’ की गिनती इस पृथ्वी पर हुए अब तक के सबसे विशाल प्राणियों में होती है।

जीवाश्म में साँप अंडे से बाहर निकले डाइनासोर से लिपटा पाया गया है। अंडों को अपनी जकड़ में लिए अन्य साँप के अवशेष ये संकेत देते हैं कि साँप इन छोटे डायनासोरों को अपना शिकार बना लेते थे।

Friday, March 26, 2010

भूलवश



ऐसी गलती के लिए क्या कहा जाय ?
माया की माया अपरम्पार .

www.personalizemedia.com

www.raftaar.in

hindi blogs .com

Hindi Blogs. Com - हिन्दी चिट्ठों की जीवनधारा