Followers

Indian Railway reservation

बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर चलें

Showing posts with label samachar. Show all posts
Showing posts with label samachar. Show all posts

Saturday, July 16, 2011

तेल का खेल

Saturday, February 5, 2011

तो....मोनालिसा पुरूष है - दुनिया-जहान - खबर इंडिया

दुनियाभर में मोनालिसा की विश्व प्रसिध कलाकृति के चाहने वाले करोड़ों अरबों की संख्या में है। कला को जानने-समझने वाला कोई भी व्यक्ति कभी भी यह नहीं कह सकता कि उसने मोनालिसा कलाकृति के बारे में नहीं सुना है...आगे पढ़े 
तो....मोनालिसा पुरूष है - दुनिया-जहान - खबर इंडिया

Sunday, December 26, 2010

बिनायक सेन को अमेरिका में मिला समर्थन

बोस्टन। देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बिनायक सेन को अमेरिका में भारी समर्थन मिल रहा है। वहां के भारतीय मूल के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया।

पिछले दिनों सेन और उनके सहयोगी नारायण सान्याल और कोलकाता के कारोबारी पीयूष गुहा को छत्तीसगढ़ की एक अदालत ने देशद्रोह और नक्सलियों से सांठगांठ का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

गौरतलब है कि सेन को मिली सजा के खिलाफ भारत में भी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक, इस मामले में निष्पक्ष सुनवाई के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को उल्लंघन हुआ है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बोस्टन में मानवाधिकार संगठनों के लोग एकत्र हुए और अपना विरोध जताया। क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज के होनरेन वार्ड के मुताबिक, उन्होंने वेल्लोर में दो सप्ताह पहले सेन और उनकी पत्नी से मुलाकात की थी। दोनों ने भारत छोड़कर कहीं और जाने के बारे में कभी सोचा ही नहीं है।सेन ने जमीनी स्तर पर कुछ काम आरंभ किए हैं, जिन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।

बोस्टन की स्वयंसेवी संगठन 'एड-बोस्टन' के गर्ग चटर्जी ने इस सजा पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि इससे भारतीय न्यायपालिका में हमारे विश्वास को झटका लगा है। हम कभी नहीं सोच सकते थे कि लोकतांत्रिक
 भारत में लोगों की आवाज कुचली जा सकती है।


दैनिक भास्कर के सौजन्य से 

Friday, August 20, 2010

एलियंस का मानव से असफल संपर्क एलियंस का मानव से असफल संपर्क



Enlarge font 
एलियंस का मानव से असफल संपर्कएलियंस
वैज्ञानिकों ने कहा एलियंस मानव से संपर्क तो कर रह हैं पर वह असफल हो जा रहा है।
वैज्ञानिकों ने कहा है कि हो सकता है कि एलियंस (परग्रही) धरती पर मानव से संपर्क स्थापित करने के लिए दशकों से ’कॉस्मिक ट्वीट्स’ का असफल इस्तेमाल करते रहे हों। डेली मेल की एक खबर के अनुसार यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के वैज्ञानिकों ने एलियंस के बारे में इस तरह का मत व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 1977 को ओहियो स्थित एक दूरबीन ने 72 सेकंड का एक महत्वपूर्ण संकेत पकड़ा था जिसे ’वो’ सिग्नल कहा गया। यह संकेत अंतरिक्ष के एक खाली हिस्से से ठीक उसी फ्रीक्वेंसी पर आया था। जिस पर वैज्ञानिक एलियंस से संदेश मिलने की उम्मीद कर रहे थे।

लेकिन आज तक कोई भी इस संकेत की व्याख्या नहीं कर पाया और न ही तब से यह दोबारा सुना गया।

Latest Hindi News & Headlines ke saujanya se

सफेद नाग

फोंट साईज: Decrease font Enlarge font
सफेद नाग और नागिन
नाग सबसे जहरीले जीवों में एक है। जिसकी आहट से ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं।
आपने अभी तक केवल काला नाग ही देखा होगा। लेकिन हम अब जिस नाग की बात कर रहे हैं। वहसफेद नाग। जीहां, बिल्कुल सफेद।

सफेद नाग के बारे में आपने किताबों में पढ़ा होगा। लोगों के मुंह से सुना होगा। पर जिस नाग के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसको वह भी नहीं जानता होगा, जिसका बचपन सापों और नागों के बीच गुजरा होगा।

ग्वालियर के छोटे लाल ने हजारों सांप और नाग पकड़े हैं। पर सफेद नाग के जोड़े से उसका वास्ता पहली बार पड़ा है।

छोटे लाल ने सफेद नाग के इस जोड़े को ग्वालियर से पकड़ा है। इसे पकड़ कर वह खुद भी हैरान हैं। इलाके लोग भी ताज्जुब में हैं।

छोटे लाल सफेद नाग के इस जोड़े को जहां भी लेकर जाते हैं। लोगों की भीड़ लग जाती है। और चर्चाओं का बाजार गरम हो जाता है। इन लोगों के बीच सफेद नाग का जोड़ा किसी चमत्कार से कम नहीं लगता है।
Latest Hindi News & Headlines के सौजन्य से 

Tuesday, August 17, 2010

रोचक समाचार

Image Loading
मैड्रिड के चिड़ियाघर में दो बारबरी शीप दिखाई दे रही है



कैंसर व दिल की बीमारियों को रोकने में मददगार है धूप
विटामिन डी युक्त धूप न केवल आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि कैंसर और दिल की बीमारियों को रोकने में भी मददगार साबित हो सकता है। एक नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार ठंडे देशों में धूप के नियमित रूप से न मिलने की वजह से आधी आबादी में विडामिन डी की कमी पाई जाती है।
विटामिन डी से शरीर को कैल्शियम मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही यह अल्जाइमर जैसी घातक बीमारी को रोकने में भी मददगार साबित हो सकता है।
गौरतलब है कि विटामिन डी मछली और अंडों से मिलता है, लेकिन इसकी 90 फीसदी आपूर्ति सूर्य के धूप से होती है। हाल ही में हुए शोध से पता चला है कि विटामिन डी को पूरक के तौर पर लेने से प्रोस्टेट कैंसर पर काबू पाया जा सकता है।
यह भी कहा गया है कि गर्भावस्था में महिलाओं को और बच्चों को विटामिन डी की पूरक खुराक देने से 'मल्टीपल स्केलरोसिस' से 8० फीसदी तक बचा जा सकता है।
'साइंस्टीफिक एडवाइजरी कमिटी ऑन न्यूट्रीशन एण्ड सुरे युनिवर्सिटी' की सुजान लनहाम ने कहा, ''ब्रिटेन में 9० के दशक के दौरान 14 हजार गर्भवती महिलाओं पर किए गए एक शोध से पता चला कि उनमें से 90 फीसदी से अधिक को विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है।'' उन्होंने बताया, ''शरीर को सही रूप से कार्य करने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है।''
 लाइव हिंदुस्तान के सौजन्य से 

Saturday, May 22, 2010

दिल्ली के स्कूली छात्र ने एवरेस्ट चढ़कर रिकार्ड बनाया


दिल्ली के एक 16 वर्षीय स्कूली छात्र अर्जुन वाजपेयी ने 8,848 मीटर की दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट चोटी पर चढ़कर सबसे कम उम्र में इस चोटी को फतह करने का रिकार्ड बनाया। लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद 13 साल के एक अमेरिकी लड़के ने यह खिताब अपने नाम कर लिया।
वाजपेयी ने शनिवार सुबह नेपाल के परंपरागत दक्षिणी कोल रास्ते से पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने नेपाल के शेरपा तेम्बा त्शेरी की बराबरी कर ली थी जो 16 वर्ष की उम्र में इस चोटी पर पहुंचे थे।
लेकिन इसके कुछ ही घंटे बाद कैलिफोर्निया के 13 वर्षीय जार्डन रोमेरो ने तिब्बत के कठिन पूर्वोत्तर रिज रास्ते से इस चोटी पर चढ़कर वाजपेयी के रिकार्ड को तोड़ दिया। रोमेरो सातों महाद्वीपों की सभी चोटियों पर फतह करने की इच्छा रखते हैं। संभव था कि दोनों पर्वतारोहियों की मुलाकात एवरेस्ट के शीर्ष पर हो जाती, लेकिन वाजपेयी चोटी पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद नीचे उतरने के सफर पर चल पड़े थे।

धन्य है वो माता जिसने तुम्हे जन्म दिया
धन्य है वो गुरु जिसने तुम्हे हौसला दी
धन्य है वो देश जहाँ तुमने जन्म लिया

www.personalizemedia.com

www.raftaar.in

hindi blogs .com

Hindi Blogs. Com - हिन्दी चिट्ठों की जीवनधारा